विष्णु लोक कॉलोनी में चला पर्यावरण संरक्षण अभियान, पौधरोपण कर दिलाई स्वच्छता की शपथ
अन्य खबरे Oct 10, 2026 at 07:45 PM , 10**नगर निगम, सेना के जवानों और रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी ने मिलकर किया सघन वृक्षारोपण, बच्चों को जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक**
**लखनऊ।** विष्णु लोक कॉलोनी स्थित श्री सिद्धिदात्री मंदिर पार्क में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान में नगर निगम, सेना के जवानों और रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने सहभागिता की। इस दौरान पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा बच्चों को जल संरक्षण और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में शक्ति एकेडमी के बच्चों को जल एवं पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता समझाई गई। बच्चों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, जल की बर्बादी रोकने और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वच्छता की शपथ भी ली।
## सैनिकों का किया गया सम्मान
अभियान के दौरान देश की सेवा में समर्पित सैनिकों का सम्मान किया गया। आयोजकों ने पर्यावरण संरक्षण के साथ सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल करने तथा पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया।
## ये लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के जेपी सिंह, उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह, आनंद प्रकाश तिवारी, बीबी सिंह और लाल जी सोनी उपस्थित रहे। नगर निगम की जोनल सेनेटरी अधिकारी प्रीती यादव, सफाई निरीक्षक प्रमोद कुमार, कमलेश पाल और राम चंद्र ने भी अभियान में सहभागिता की।
इस पहल के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन, स्वच्छता और सामुदायिक सहभागिता के महत्व का संदेश दिया गया।










_page-0001.jpg)




















Comments