बिलकीस बानो हत्या कांड में नामजद अभियुक्त को भेजा जेल

लखीमपुर खीरी , 122

मोहम्मदी-खीरी। कोतवाली अन्तर्गत ग्राम मूड़ा निजाम निवासिनी बिलकीस बानो हत्या कांड में नामजद अभियुक्त छोटे खां को अपहरण एवं हत्या के अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।
    कोतवाली निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि ग्राम मूड़ा निजाम निवासिनी 65 वर्षीय बिलकीस बानो पत्नी कढ़ेल जो 24 मई को दवा लेने रामपुर खुटार गयी थी वापस आते समय लापता हो गयी थी। पूछताछ में मृतका के पुत्र जमालुददीन को पता लगा था कि वो गांव के छोटे खां पुत्र रफी खां के साथ बाइक पर बैठकर आती देखी गयी थी तबसे वो लापता थी। मृतका के पुत्र की तहरीर पर मूड़ा निजाम पुलिस चैकी प्रभारी प्रभात कुमार गुप्ता, कानेस्टेबल प्रदीप कुमार, ओमवीर ने घेराबन्दी कर पकड़ लिया था। पूछताछ में छोटे की निशान देही पर बिलकीस बानो का शव बरामद किया गया। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबा कर हत्या किये जाने की बात कही गयी थी। मृतका के पुत्र की तहरीर पर मु0अ0सं0 372ध्20 धारा 366, 302, 201 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया तथा अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top