विधायक लोकेन्द्र प्रताप सिंह ने शिवलिंग का दर्शन पूजन
लखीमपुर खीरी May 29, 2020 at 11:58 PM , 144मोहम्मदी-खीरी। गोमती किनारे जंगलीनाथ व टेढेनाथ के बीच एक किसान द्वारा जमीन बराबर करने के दौरान मिले प्राचीन शिवलिंग की चर्चा व महत्व सुन आज मोहम्मदी विधायक लोकेन्द्र प्रताप सिंह ने शिवलिंग का दर्शन पूजन किया तथा खेत मे बिखरी प्राचीन ईंटे देखी।
बताते चले कि कुछ दिनों पूर्व गोमती व टेढेनाथ धाम के मध्य एक किसान खेत मे ऊंचे टीले को बराबर कर रहा था तभी चार-पांच फुट नीचे जमीन में दवा एक प्राचीन शिवलिंग निकला और लगभग एक एकड़ क्षेत्र में काफी पुरानी टूटी फूटी ईटों का मलवा निकला। लोगों द्वारा शिवलिंग के पौराणिक होने की चर्चा सुनने के बाद आज मोहम्मदी विधायक लोकेन्द्र प्रताप सिंह ने वहां पहुंचकर पूजन अर्चन किया। विधायक लोकेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि गोमती किनारे स्थापित सभी शिवलिंग पौराणिक है यह शिवलिंग भी काफी पुराना प्रतीत होता है आसपास बिखरे ईंटों के मलबे को देख कर लगता है कि कभी यहां भव्य निर्माण रहा होगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि गोमती के किनारे सभी प्राचीन शिवलिंग जिनका पौराणिक महत्व है का जीर्णोद्धार हो और शिवलिंगों की यह श्रंखला पर्यटन की दृष्टि से विकसित हो उनके प्रयासों से ग्राम रधोला का शिव मंदिर व जंगलीनाथ बाबा के स्थान के सौंदर्यीकरण को पयर्टन विभाग की मंजूरी मिल गयी है शीघ्र कार्य शरू होगा। इस दौरान विधायक के साथ सिविल बार अध्यक्ष विवेक कुमार शुक्ला, सुशील त्रिवेदी, दिनेश गुप्ता, रवि शुक्ला, मनोज गुप्ता, भूरे सिंह मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments