दम घुटने से हुई थी बिलकीस बानो की मौत

लखीमपुर खीरी , 98

मोहम्मदी-खीरी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मूड़ानिजाम निजाम निवासिनी बिलकीस बानो की मौत दम घुटने से हुई है। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने की। मृतका का शव मुकुन्दापुर के निकट 26 मई को पाया गया था। मृतका की हत्या क्या गला दबाकर की गयी अगर हत्या गला दबाकर की गयी तो क्यो की गयी। जबकि आरोपित व्यक्ति से मृतका के परिवार की कोई रंजिश भी नहीं थी। इन रहस्यो से पर्दा पुलिस विवेचना के बाद ही उठ सकता है। लेकिन पुलिस ने अभी तक मृतका के पुत्र के द्वारा दी गयी तहरीर पर मृकदमा भी दर्ज नहीं किया है। जबकि अभियुक्त जिसकी निशानदेही पर शव बरामद हुआ था। आज चार दिन से पुलिस हिरासत में है।
    ग्राम मूड़ा निजाम निवासिनी वृद्धा 65 वर्षीय बिलकीस बानो 23 मई को दवा लेने के नाम पर रामपुर गयी थी और फिर संदिग्ध परिस्थितियो में लापता हो गयी थी। उनकी गुमशुदगी की सूचना उसी दिन गांव में स्थित पुलिस चैकी पर उनके पुत्र जमालुददीन के द्वारा लिखित दी गयी थी। जमालुददीन पुलिस को तहरीर में बताया था कि जब वो मां को तलाश कर रहा था तो पता लगा था कि रामपुर से वापस गांव के ही छोटे खां पुत्र रफी खां की मोटरसाइकिल पर बैठकर आती हुई लोगो ने देखा था। छोटे खां सही जानकारी न दे बता रहा है कि उसने उन्हे जंगल के पास उतार दिया था। पुलिस ने छोटे को तलाश कर हिरासत में लेकर पूछताछ की और उस की ही निशानदेही पर शव को बरामद किया गया था। तबसे छोटे पुलिस कस्टडी में है।
    मृतका की आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होना बताया गया है लेकिन पुलिस ने अभी तक मृतका के पुत्र के द्वारा दी गयी नामजद तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज नहीं किया है। सूत्रो की माने तो छोटे खां ने पूरी घटना से पर्दा उठाते हुए पुलिस को सब कुछ बता दिया है। लेकिन पुलिस का कहना है कि जमालुददीन की तहरीर के आधार पर नामजद को हिरासत में ले लिया गया है और पूछ ताछ चल रही है। ये भी चर्चा है कि हिरासत मे ंलिये गये व्यक्ति के परिवार जन मृतका के पुत्र एवं परिवार जनो पर सुलह समझौते का प्रयास कर रहे है। जिसमे चैकी पुलिस भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सम्भवता इसी कारण अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।

 

Related Articles

Comments

Back to Top