कौशल सुधार प्रशिक्षण हेतु आवेदन हेतु 31 मई तक करें आवेदन
लखीमपुर खीरी May 29, 2020 at 11:57 PM , 182लखीमपुर खीरी । जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने प्राचार्य मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र, पिपरोला-शाहजहांपुर से प्राप्त पत्र के क्रम में सूचित करते हुए बताया है कि वित्तीय वर्ष 2021 हेतु जनपद लखीमपुर खीरी हेतु कौशल सुधार सामान्य 25 अभ्यर्थियों का एक बैच कौशल सुधार अनुसूचित जाति 75 अभ्यर्थियों का 3 बैच प्रशिक्षण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि कौशल सुधार प्रशिक्षण हेतु आच्छादित उद्योग यथा सिलाई कटिंग, टेलरिंग, जरी कढ़ाई-बुनाई,कंप्यूटर प्रशिक्षण (हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर) मोबाइल रिपेयरिंग, एग्रो वेस्ट ट्रेड यथा फल पशुधन, मसाला, पापड़,बड़ी एवं अन्य खाद्य प्रसंस्करण, दरी एवं कारपेट बुनाई, सोलर चरखा, पाटरी अगरबत्ती, मोमबत्ती एवं चार्ट मेकिंग, ब्लॉक पेंटिंग, डोरी वर्क, हाथ कागज द्वारा निर्मित उपयोगी वस्तुएं डिटर्जेंट पाउडर, मौन पालन, बांस बेत, इलेक्ट्रॉनिक उद्योग सेवा उद्योग आदि के अंतर्गत इच्छुक अभ्यर्थियों से प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, जिला पंचायत परिसर, पुराना एआरटीओ कार्यालय लखीमपुर से संपर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर आधार कार्ड की छायाप्रति शैक्षिक योग्यता जाति प्रमाण पत्र तहसीलदार द्वारा निर्गत एवं फोटो के साथ 31 मई 2020 सायं 5 बजे तक कार्यालय में जमा कर सकते हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments