‘मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना के अंतर्गत करें आवेदन’

लखीमपुर खीरी , 229

लखीमपुर खीरी । जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि राज्य  सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के अन्तर्गत उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड/जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, लखीमपुर-खीरी को वित्तीय वर्ष 2020-21 हेतु 04 लाभार्थियों का भौतिक लक्ष्य एवं रू० 20.00 लाख पूँजीनिवेश का वित्तीय लक्ष्य आंवटित किया गया है। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी लखनऊ मंडल लखनऊ की अध्यक्षता में तथा जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी  द्वारा नामित सदस्य द्वारा गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी द्वारा लाभार्थियों का चयन किया जाना है।
उन्होंने बताया कि जिला ग्रामोद्योग कार्यालय लखीमपुर-खीरी के माध्यम से अपना रोजगार स्थापित करने हेतु विभिन्न उद्योगों यथा-खिलौना निर्माण, घरेलू उपयोग के उत्पाद प्रेशर कूकर , घड़ा , सुराही , जग , कुल्हड़ , गिलास , कटोरी अचारदानी, कप , प्लेट्स , डोंगे इत्यादि) भवन निर्माण सामग्री (फ्लोर,टाइल्स, रूफ टाइल्स , लैट्रिन पैन, पाइप वॉश बेसिन इत्यादी) सजावटी सामान (गुलदस्ता, गार्डन पाट्स लैम्प्स इत्यादि) उद्योग स्थापित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को दस लाख तक के प्रोजेक्ट पर बैंक से ऋण स्वीकृत कराये जायेगे। प्रोजेक्ट लागत का 05 प्रतिशत उधमी का अंशदान तथा 95 प्रतिशत बैंक ऋण अनुमन्य होगा, जो नियमानुसार 05 वर्ष के लिये देय होगा। बैंक द्वारा वितरित टर्मलोन पर 25 प्रतिशत मार्जिनमनी उपादान के रूप में शासन द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा । इच्छुक अभ्यर्थियों से आफलाइन दिनांक 15 जून , 2020 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है ।
 

Related Articles

Comments

Back to Top