होम क्वॉरेंटाइन व्यक्ति अगर घूमते नजर आए तो निभाए अपनी जिम्मेदारी, प्रशासन को करें सूचित
लखीमपुर खीरी May 29, 2020 at 11:56 PM , 115लखीमपुर खीरी । जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने सभी जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि होम क्वॉरेंटाइन में भेजे गए प्रवासी श्रमिक यदि कहीं घूमते नजर आए तो इसकी तत्काल सूचना जिला मुख्यालय पर बनाए गए कोविड-19 कंट्रोल रूम कोविड-19 कंट्रोल रूम के नंबरों 9044399100, 8009022200, 05872-278100, 05872-259985, 05872-252160 पर अनिवार्य रूप से सूचना देकर अपने और समाज के हित में जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाए।
उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में 182 एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 1167 निगरानी समितियों का गठन किया गया है। यह निगरानी समितियां होम क्वॉरेंटाइन में रखे गए प्रवासी श्रमिकों पर निगरानी का काम कर रही है। निगरानी समितियों का जिम्मा ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधान एवं शहरी क्षेत्रों में सभासद के कंधों पर है एवं आशा बहनों द्वारा इन समितियों में सदस्य सचिव की भूमिका अदा की जा रही है। अतः आप सभी लोग गठित समितियों एवं जिला प्रशासन का का अपेक्षित सहयोग करें, ताकि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को रोका जा सके इसमें आप सबकी अपेक्षित सहयोग की नितांत आवश्यकता है।






_page-0001.jpg)
























Comments