एसीएमओ ने दी तम्बाकू से होने वाली हानियों एवं दुष्प्रभावों की जानकारी

लखीमपुर खीरी , 284

लखीमपुर खीरी । अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 रवीन्द्र शर्मा ने बताया कि 31 मई 2020 को ‘‘विश्व तम्बाकू निषेध दिवस’’ प्रोटेक्टिंग यूथ फार्म इनडस्ट्री मैनीपुलेशन एण्ड प्रीवेन्टिंग देम फार्म टोबोको एण्ड निकोटिन यूज’’ थीम पर मनाया जायेगा।
तम्बाकू उपयोग से होने वाली हानियों एवं दुष्प्रभावों के प्रति जानकारी देते हुए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 रवीन्द्र शर्मा ने बताया कि ‘‘तम्बाकू एवं धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है इसकों प्रयोग करने से मानव के फेफडे एवं शरीर के अन्य अंगों को नुकसान होता है, तम्बाकू खाने से व्यक्ति सार्वजनिक स्थलों पर बार बार थूकता है। थूकने से कोविड-19 का संक्रमण फैलता है धूम्रपान करने से व्यक्ति बार बार हाथों को मुंह तक ले जाता है। जिससे कोविड-19 का संक्रमण फैलता है। धूम्रपान करने से व्यक्ति के फेफडे कमजोर हो जाते है जिससे कोविड-19 की भयानकता बढ जाती है तम्बाकू एवं धूूम्रपान करने से अन्य बीमारियां जैसे मुधमेह, कैंसर एवं हदय रोग की सम्भावना बढ़ जाती है।’’

Related Articles

Comments

Back to Top