व्यवसायिक प्रतिष्ठान में तब्दील शिक्षालय दे रहे अभिभावकों को टेंशन

लखीमपुर खीरी , 106

लखीमपुर-खीरी। शिक्षा के मंदिर को व्यवसायिक प्रतिष्ठान में तब्दील करने के बाद इनके संचालकगण लाॅक डाउन में भी अभिभावकों की जेबों पर डाका डालने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। वर्तमान समय में जब वैश्विक महामारी के चलते सरकारें आम आदमी को कई तरह की सहूलियत व मदद दे रहे हैं तब भी विद्यालय की प्रबंध समिति अभिभावकों को ब्लैकमेल करने मे जुटी हुई हैं। बीते दिवस इसका एक उदाहरण तब देखने को मिला जब जनपद के एक प्रतिष्ठित विद्यालय द्वारा अभिभावकों को व्हाट्स ऐप के माध्यम से एक वाॅयस मैसेज भेजा गया। मैसेज मे विद्यालय प्रबंध समिति ने एक सप्ताह के भीतर विद्यालय से कोर्स खरीद लेने की बात कही, साथ ही चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि यदि सप्ताह भर के भीतर अभिभावकों द्वारा कोर्स नहीं खरीदा गया तो फिर उनके बच्चों को कोर्स नही मिल पाएगा जिससे आगे चलकर उनकी पढ़ाई बाधित हो जाएगी। इस भयावह घड़ी में भी शिक्षा के मंदिरों के संचालकों द्वारा इस प्रकार से अभिभावकों को मानसिक रूप से टार्चर करना वास्तव में अमानवीयता की पराकाष्ठा है। शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों के द्वारा इस ओर ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। इस बाबत संवाददाता द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह से वार्ता कर उनका पक्ष जाना गया तो उन्होने बताया कि अभिभावकगण आवश्यकतानुसार स्टडी मैटेरियल खरीद सकते हैं, इसके लिये कोई भी समय सीमा तय नही की गई है। किसी भी शिक्षण संस्थान द्वारा अभिभावकों पर किसी प्रकार का दबाव नही डाला जा सकता है। बाजारों में सभी प्रकार की पाठ्य सामग्री उपलब्ध हैं जिसे अभिभावक जब चाहें खरीद सकते हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top