100 बेड से अधिक की क्षमता वाले कोविड केयर सेन्टर, जगसड़ में शिफ्ट हुए 29 एक्टिव कोविड संक्रमित रोगी
लखीमपुर खीरी May 28, 2020 at 07:39 PM , 110लखीमपुर खीरी। कोविड-19 लेवल वन चिकित्सालय बेहजम में भर्ती सभी 29 एक्टिव कोविड संक्रमित रोगियों को अत्याधुनिक, सुविधाओं से लैस एवं 100 से अधिक शैया की क्षमता वाले जगसड़ स्थित राजकीय दृष्टिबाधित स्पर्श बालिका विद्यालय में बनाये गये कोविड केयर सेन्टर में शिफ्ट किया गया।
बताते चले कि जनपद में अबतक 63 संक्रमित रोगी मिले है जिनमें चिकित्सा उपरांत पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के उपरांत 34 लोगों डिस्चार्ज कर दिया गया और अब वर्तमान में 29 एक्टिव कोविड संक्रमित रोगी है जो कोविड-19 लेवल वन चिकित्सालय बेहजम में भर्ती थे। प्रशासन को इस बात की चिंता बराबर सता रही थी कि अगर संक्रमित मरीजों की संख्या बढती है तो उन्हें चिकित्सालय की अटैच्ड चिकित्सालय के रूप में जगसड़ को भी प्रारम्भ करना होगा और उनकी देखरेख हेतु एक अलग से भी चिकित्सीय टीम लगानी होगी।
इसी का हल जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 मनोज अग्रवाल के साथ काफी मंथन के बाद निकाला और आज का दिन इस कार्य के लिए चुना। बेहजम के चिकित्सालय में चिकित्सा की व्यवस्था देख रही चिकित्सीय टीम के आज ही 14 दिन पूर्ण हो रहे थे और नई चिकित्सीय टीम को ड्यूटी पर जाना था। अतः प्रशासन ने सभी संक्रमित 29 रोगियों को सीधे जगसड शिफ्ट किया और नई चिकित्सीय टीम सीधे जगसड़ पहंुची।
अब यदि भविष्य में अगर संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़ती भी है तो प्रशासन को अलग-अलग व्यवस्था नही करनी पड़ेगी बल्कि एक परिसर एवं एक ही चिकित्सीय टीम से सारी व्यवस्थाएं बेहतरी के साथ चल सकेगी। इस चिकित्सीय दल में छह चिकित्सक, छह नर्स, दो फार्मासिस्ट, 02 प्रयोगशाला प्राविधिक, 03 वार्ड ब्वाय, 06 सफाई कर्मचारी शामिल है।






_page-0001.jpg)
























Comments