आतंक व दमन से प्रताड़ित विधवा आशमा ने मांगा इंसाफ?
लखीमपुर खीरी May 29, 2020 at 11:42 PM , 170गोलागोकरननाथ-खीरी। थाना मैलानी की पुलिस चैकी कुकरा निवासी विधवा आशमा की हत्या की साजिश रचने वालों खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है। विधवा ने अपने प्राणों की सुरक्षा कराने व दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई कराने की मांग जिम्मेदार अधिकारियों से की है।
जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी खीरी सहित आला अधिकारियों को प्रेसित शिकायत में विधवा आशमा ने थानाध्यक्ष मैलानी अशोक यादव व उनके मुंह लगे सिपाही विकास परमार व दलाल चटपटे अयूब आदि पर अपनी हत्या करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। शिकायत पत्र में कहा है कि कल पुलिस चैकी से निकलने के बाद चटपटे अयूब आदि ने उसके ऊपर ट्रेक्टर चढाकर हत्या करने का प्रयास किया गया जिसकी सूचना पुलिस क्षेत्राधिकारी गोला व पुलिस चैकी इंचार्ज कुकरा से की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।विधवा आशमा ने आगे कहा कि एक साल पहले थाना मैलानी की पुलिस चैकी कुकरा से सिपाही विकास परमार का तबादला मोहम्मदी कोतवाली हुआ था पर उसने तबादला नीति का पालन ना कर मैलानी में ही तैनात है।इसने थानाध्यक्ष मैलानी अशोक यादव से मिलकर कुकरा इलाके में खुलेआम मिटटी का खनन करवा रहा है।पुलिस को यह शक है कि उसने पुलिस के आलाधिकारियों से शिकायत कर मिटटी खनन बंद कराने का काम कर सकती है इस लिए पहले आरोपी सिपाही के माध्यम से उसको धमकी दी गई बाद में थानाध्यक्ष मैलानी अशोक यादव ने विधवा आशमा को फर्जी मामले में जेल भेजने के साथ ही बदजुबानी कर उसका उत्पीडन किया गया है। विधवा आशमा ने आगे कहा कि थानाध्यक्ष अशोक यादव, सिपाही विकास परमार व मिटटी खनन में लगे चटपटे, अयूब जो कि दलाल है और इनकी पुलिस में खूब दलाली चलती है। कल यह मेरे ऊपर ट्रेक्टर चढाने का असफल प्रयास किया था उसको शक है कि थानाध्यक्ष, सिपाही, चटपटे अयूब आदि मिलकर हत्या करा देंगे। उसने अपनी हत्या होने पर इन सभी को अभियुक्त बनाने की मांग की है।






_page-0001.jpg)
























Comments