‘प्रवासी कामगारों को आर्थिक मदद में आड़े आ रहे बैक खातें का डीएम ने निकाला तोड़’
लखीमपुर खीरी May 28, 2020 at 07:38 PM , 116प्रशासन पोस्ट बैक के मदद से खुलवायेंगा प्रवासी कामगारों के खातें
डीएम ने डाक अधीक्षक के साथ बनाई रणनीति
लखीमपुर खीरी । केन्द्र व प्रदेश सरकार प्रवासी कामगारों को हर सम्भव मदद प्रदान करने के लिए जहां नये-नये कदम उठा रही हैं, उसी को फील्ड में शत प्रतिशत लागू कराने में प्रशासन भी कोई कोर कसर नही छोड़ रहा है। सरकार ने प्रवासी कामगारों को एक हजार रूपया की आर्थिक मदद लेना का निर्णय किया। जिसपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर उनके बैक खाते जुटाने के लिए रणनीति बनाई। फील्ड में इस रणनीति के तहत जब बैक खाते जुटाने का काम शुरू हुआ तो कई प्रवासी कामगारों के पास बैक खाते न होने की बात प्रकाश में आई। जब यह बात डीएम के सम्मुख आयी तो इसका भी हल उन्होनें निकाल लिया।
डीएम ने खीरी मण्डल के डाक अधीक्षक मुकेश कुमार सिंह के साथ बैठक कर प्रवासी कामगारों के खाते उन्ही के गांव में खुल जाय इस पर रणनीति बनाई। इस रणनीति के मुताबिक प्रशासन अपनी देखरेख में इण्डियन पोस्ट बैक सर्विसेज के माध्यम से उन प्रवासी कामगारों के खाते खुलवायेगा जो खाते की सुविधा से वंचित है। हालांकि पूरी रणनीति को अमलीजामा पहनाने एवं फील्ड में प्रवासी कामगारों के खाते खुलवाने सहित पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाये रखने हेतु एक नोडल अधिकारी भी बनाया है। जो इस मिशन को पूरा कर अपनी रिर्पोट सीधे जिलाधिकारी को सौपेगा।
बताते चले कि सरकार की मंशा के अनुसार वास्तव में जमीन पर प्रवासी कामगार की आर्थिक मदद हो इसके लिए कोई कोर कसर नही छोड़ना चाहता।






_page-0001.jpg)
























Comments