अदभुत चाय: नौ करोड़ रूपये किलो की चाय
परिवेश May 20, 2022 at 10:40 PM , 645बहुत से लोगों को नींद से उठने के बाद चाय की चुस्की चाहिए. ऐसे लोग बिना ब्रश कुल्ला किये चाय पीते है जिसे बेड टी कहा जाता है . निश्चित ही चाय दुनिया का सबसे लोकप्रिय पेय है . हम सभी लोगों को चाय पसंद है. दुनिया भर में कई तरह के फ्लेवर्स की चाय मिलती हैं, जिन्हें पीने के बाद स्वाद का मजा ही कुछ और होता है, लेकिन क्या कभी आपने दुनिया की सबसे महंगी चाय की पत्तियों के बारे में सुना है? आज हम आपको दुनिया की सबसे महंगी चाय की पत्तियों के बारे में बताएंगे. यह पढ़ कर आप दंग रह जायेंगे. हम बात कर रहें हैं चीन में मिलने वाली डा-होंग पाओ चाय की. इसे दुनिया की सबसे मंहगी चाय का दर्जा मिला हुआ है. . इसकी कीमत 9 करोड़ रुपए प्रति किलोग्राम है. डा-होंग पाओ चायकी खेती चीन के फुजियान के वूईसन इलाके में की जाती है. इस चाय पत्ती के कई सारे लाभकारी गुण हैं, जिसे शायद ही आप जानते होंगे. स्वास्थ्य के लिए ये चायपत्ती काफी लाभदायक होती है. यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते इसको जीवनदायिनी भी कहा जाता है.
कई प्रकार की गंभीर बीमारियां इसके सेवन से ठीक होती हैं. खेती के दौरान डा-होंग पाओ की पत्तियों की पैदावार काफी कम मात्रा में होती हैं और इसकी पत्तियां दुनिया में काफी दुर्लभ भी हैं. यही एक बड़ा कारण है, जिसके चलते इस चायपत्ती की कीमत 9 करोड़ रुपए प्रति किलोग्राम है. इस चाय पत्ती की खेती विशेष तरह से की जाती है, जिसमें मेहनत और ध्यान दोनों लगता है.
डा-होंग पाओ चाय की पत्तियों के इतिहास के बारे में एक कहानी प्रचलित है . इसकी खेती की शुरुआत चीन के मींग शासन के समय में शुरू हुई थी. चीनी लोगों का कहना है कि उस दौरान मींग शासन की महारानी अचानक बीमार हो गई थी. उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी और महारानी के बचने की संभावना काफी कम थी. उन पर किसी भी दवा का असर नहीं हो रहा था.
इसके बाद उन्हें डा-होंग पाओ चाय पीने के लिए कहा गया. उन्होंने इस चाय का सेवन किया और पीने के कुछ ही दिनों के बाद वह ठीक हो गईं. महारानी के ठीक होने के बाद राजा काफी खुश हुए और उन्होंने आदेश दिया कि इस खास तरह की चाय की पत्तियों की खेती की जाए. राजा के लंबे चोंगे के नाम पर ही इस चायपत्ती का नाम डा-होंग पाओ पड़ा. मान्यता है मींग शासन से ही इस चाय पत्ती की खेती होती चली आ रही है. आज कई लोग इस चाय पत्ती के 10 से 15 ग्राम खरीदने के लिए लाखों रुपए चुकाते हैं. हालाँकि १४ लाख रूपये किलो की चाय भारत में भी बिकती है..































Comments