अदभुत बर्गर : दुनिया का सबसे मंहगा बर्गर
परिवेश Aug 13, 2020 at 08:06 PM , 696बर्गर आज से समय की शहरी कल्चर के लिए एक पापुलर डिश है . यह फ़ास्ट फ़ूड के श्रेणी में आता है. बच्चों को तो यह बहुत प्रिय लगती है. बच्चे ही क्यों बड़े भी इसे बहुत पसंद करते है. अगर आपको भूख लगी हो तो एक बर्गर खाने के बाद घंटे दो घंटे के आपकीलिए भूख गायब हो जाती है. बर्गर का नाम लेते ही कुछ लोगो के मुह में पानी आ जाता है. फिर क्या आप झट से ऑर्डर कर लेते है. एक बर्गर की कीमत कितनी हो सकती है. 50 रूपये. 100 रूपये या बहुत अधिक हो तो 500 रूपये . लेकिन हम आपको एक ऐसे बर्गर के बारें में बता रहे हैं, जो कि दुनिया का सबसे महंगा बर्गर है. जी हां, टोक्यो के एक रेस्त्रां में दुनिया के सबसे महंगे बर्गर की बिक्री शुरु हो चुकी है. इस बर्गर को आक डोर स्टीकहाउस में काम करने वाले शेफ ने तैयार किया है. जो कि खास चीजों से बनकर तैयार हुआ है. शेफ ने इस बारें में कहा कि जापान नए इम्पीरियल एरा में प्रवेश कर रहा है. ये मौका जिंदगी में एक बार आता है और इसलिए उन्होंने कुछ खास बनाने के लिए सोचा. कीमत की बात की जाएं तो यह करीब 63 हजार रुपए का है. जिसकी ब्रिकी जून से शुरु हो चुकी है. इस बर्गर का नाम 'गोल्डेन जॉयंट बर्गर' रखा गया है.
इस बर्गर में ये चीजें की गई यूज
इस बर्गर को बनाने के लिए बीफ स्लाइस, चीज, टोमैटो और अन्य आइटम का इस्तेमाल किया गया है. लेकिन इसमें सबसे खास है डस्टेड गोल्ड से बना हुआ इसका बन है. यह बर्गर 6 इंच चौड़ा और 10 इंच लंबा है. इसे जापान के क्राउन प्रिंस नरुहितो के पद संभालने के सेलिब्रेशन के सिलसिले में तैयार किया गया था. अगर कोई इस बर्गर को खाना चाहता है तो इसके लिए उसको 3 दिन पहले ऑर्डर करना पड़ेगा .
अब आइये आपको बताते हैं कि इस गोल्डन जायंट बर्गर की शुरुआत कैसे हुयी ? दरअसल जापान के शासक प्रिंस नरुहितो के लिए यह बर्गर तब बनाया गया था जब 1 मई को उन्होंने जापान का शासन संभाला. अब इस बर्गर को आम पब्लिक के लिए भी बनाया जा रहा है. इस बर्गर की ब्रेड में गोल्ड के छोटे-छोटे अंश छिड़के गए हैं जिन्हें खाने से कोई नुकसान नहीं होता है. बर्गर का साइज फुटबॉल जितना है. इसे बनाने में कीमती सामग्रियों का प्रयोग किया जाता है.
इस एक बर्गर को छह से आठ लोग आराम से खा सकते हैं. साथ में एक वाइन की बोतल भी दी जाती है. टोकियो के ग्रैंड हयात होटल के ऑक डोर स्टीकहाउस रेस्तरां में यह बर्गर सर्व किया जा रहा है. इसके बारे में बताते हुए इस बर्गर के शेफ पेट्रिक शिमादा कहते हैं इस बर्गर को बनाते वक्त मैं अपनी जापान की जड़ों से फिर जुड़ा. मैंने यह अमेरिकन स्टाइल बर्गर बनाया वो भी जापान की रेसिपी के साथ. जापान में एक नया दौर शुरू हुआ है.
अब मैं आपको दुबई में बने एक दूसरे बर्गर के बारे में भी बताना चाहूँगा. दुबई में एक बर्गर को 36,700 दीनार यानी दस हजार डॉलर लगभग सात लाख रुपये में ख़रीदा गया. बर्गर के बिक्री से जो रकम प्राप्त हुई उसे स्तन कैंसर के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली संस्था पिंक कैरावन को डोनेट किया गया है. एक नीलामी के दौरान इसकी कीमत 36,700 दीनार लगाई गई थी.
इस बड़े आयोजन को देखने के लिए दुबई सरकार के कई अधिकारी मौजूद थे जिन्होंने इस नीलामी में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था. इस बड़े आयोजन की सहायता से पिंक कैरावन संस्था ने स्तन कैंसर की बीमारी से लड़ने के लिए करीब 108,755 दीनार की राशि जमा की गई थी. इससे पहले बर्गर बनाने वाली ब्रिटिश फूड कंपनी रोडरी ने दुबई में विश्व की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा के नाम पर एक बर्गर पेश किया था. इस बर्गर का नाम 'बर्ग खलीफा' रखा गया था. इस बर्गर में मीट की 5 स्लाइसें लगाई गई थी और उनके ऊपर सोने की परत भी लगी हुई थी. इस बर्गर को कंपनी ने सोने का बर्गर कहकर लोगों के सामने पेश किया था दुबई के शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने भी इसका स्वाद चखा था.































Comments