चोरों ने सेंध लगाकर लाखों की चोरी की
लखीमपुर खीरी Jun 21, 2025 at 07:35 PM , 215लखीमपुर खीरी। थाना फूलबेहड़ में चोरियों का सिलसिला कई महीनो से क्षेत्र में जारी है। बीती रात गांव सिकटिया में राजेश के घर पर चोरों ने सेंध मारकर कीमती सामान तथा रुपए उठा ले गए।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकटिहा निवासी राजेश का परिवार बीती रात गर्मी की वजह से बाहर गहरी नींद में सो रहे थे पीछे से सेंध लगाकर चोरों ने लगभग 8 लाख का सामान तथा कुछ नगदी पार कर दी। इसकी सूचना सुंदरवल पुलिस चौकी को दी गई तो घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस जांच पड़ताल करने में जुट गई है। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। ज्ञात हो कि बीते कुछ दिवस पूर्व गांव भिखनापुर में चोरी हो चुकी है अभी उसका खुलासा नहीं हुआ है। क्षेत्र में हो रही चोरियों से जनता परेशान है।






_page-0001.jpg)
























Comments