भगवान श्रीराम जी के चित्रण पर अभद्र पोस्ट वायरल आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर

लखीमपुर खीरी , 119

धौरहरा खीरी। मंगलवार की देर रात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक द्वारा अपने इंन्ट्राग्राम अकाउंट से सोसल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भगवान राम के चित्रण के साथ अभद्र टिप्पणी व व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है। पोस्ट देखने के बाद कस्बा निवासी युवक द्वारा कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर उपरोक्त प्रकरण में आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। 
जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात को पुलिस चौकी कस्बा के अंतर्गत ग्राम लालापुरवा निवासी राकेश गौतम द्वारा अपने इंन्ट्राग्राम अकाउंट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए डाक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा भगवान राम के चित्रण को हथौड़े से पीटने के साथ ऐ मेरा साला लिखा है।जो कि आपत्तिजनक श्रेणी में है जिसमें समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। जिसकी लिखित सूचना कोतवाली पुलिस को बुधवार को क़स्बा निवासी राजहंस मिश्रा पुत्र आशाराम मिश्रा ने निवासी अटल नगर धौरहरा ने की है।
इस प्रकरण में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक सुरेश मिश्रा ने बताया कि तहरीर व वीडियो के आधार पर जांच कर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
 उधर ओयल इलाके में सुमित कुमार पुत्र राजाराम निवासी ग्राम पंचायत खागी ओयल गांव बाबूरिया पुरवा आए दिन कोई न कोई सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का प्रयास में हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी वाला वीडियो डालते हैं इस बार इनका भी एक विडियो वायरल है जिसमे बाबा साहब भगवन श्री कृष्ण जी को पीट रहें हैं बताया जाता है लोग जब इनकी इस हरकत का विरोध करते है तो यह लोगों पर एससी एसटी एक्ट लगने की धमकी देते हैं, बताते हैं कि ऐसा कई बार पहले भी हो चुका है, लोगों की इसके खिलाफ प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने की मांग है।

Related Articles

Comments

Back to Top