*सहारनपुर की 119 साल पुरानी मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन के बाद हरेंद्र मलिक समेत सपा का 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज करेगा दौरा*

अन्य खबरे , 17

सहारनपुर। जनपद सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित 119 साल पुरानी मस्जिद को गिराए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने सहारनपुर का दौरा करने और पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाने के लिए 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित किया है। इस प्रतिनिधिमंडल में मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक भी शामिल हैं।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की ओर से 5 सितंबर 2026 को जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर यह प्रतिनिधिमंडल 6 सितंबर 2026 को सहारनपुर पहुंचेगा। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य कमिश्नर से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी लेंगे और अपनी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौंपेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top