विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 की कवरेज के लिए मीडिया प्राधिकार पत्र होंगे जारी
अन्य खबरे Oct 21, 2026 at 05:21 PM , 17**मान्यता प्राप्त मीडिया प्रतिनिधि दो नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और मान्यता कार्ड की छायाप्रति मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में तत्काल जमा करें**
**लखनऊ, 21 अक्टूबर 2026।** उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 की कवरेज के लिए राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त मीडिया प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मीडिया प्राधिकार पत्र जारी किए जाएंगे। मतदान और मतगणना की कवरेज के लिए अलग-अलग प्राधिकार पत्र जारी होंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि निर्वाचन कवरेज के लिए मीडिया प्राधिकार पत्र प्राप्त करने के इच्छुक राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त मीडिया प्रतिनिधियों को आवश्यक दस्तावेज तत्काल उपलब्ध कराने होंगे, ताकि प्राधिकार पत्र जारी करने की प्रक्रिया समय से पूरी की जा सके।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक संबंधित मीडिया प्रतिनिधि को अपने **दो नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और मान्यता कार्ड की छायाप्रति** मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में जमा करानी होगी।
**दस्तावेज जमा करने का पता:**
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, अनुभाग-6, पांचवां तल, विकास भवन सचिवालय, जनपथ मार्केट, हजरतगंज, लखनऊ।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित मीडिया प्रतिनिधियों से आवश्यक दस्तावेज अविलंब उपलब्ध कराने की अपील की है, जिससे उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के दौरान मतदान एवं मतगणना की कवरेज के लिए मीडिया प्राधिकार पत्र जारी करने की आवश्यक प्रक्रिया समय से पूरी की जा सके।






_page-0001.jpg)




















Comments