अवैध तमंचा-कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी Jun 18, 2025 at 08:10 PM , 124लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली सदर के नेतृत्व में आज दिनांक-18.06.2025 को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त आशुतोष पाण्डेय पुत्र राजेश पाण्डेय निवासी मोहल्ला रामनगर कालोनी थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी को 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद कर खाली प्लाटिंग मो0 पटेलनगर से गिरफ्तार किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली सदर पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 पशुपति नाथ तिवारी थाना कोतवाली सदर ,उ0नि0 विकास कुमार थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी ,का0 शीतला प्रसाद थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments