31 जुलाई तक जिले भर में चलेगा डायरिया रोको अभियान डीएम की अध्यक्षता में हुई अंतर विभागीय बैठक, सीएमओ ने बताई अभियान की रणनीति
लखीमपुर खीरी Jun 18, 2025 at 08:05 PM , 120लखीमपुर-खीरी। दस्त की रोकथाम उपचार और प्रबंधन से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए डायरिया रोको अभियान 16 जून से 31 जुलाई के मध्य चलाया जा रहा है। अभियान की सफलता के लिए ज़िला अधिकारी की अध्यक्षता में एक अंतर्विभागीय समन्वय बैठक विकास भवन की सभागार में आयोजित हुई, जिसने अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई।
सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि अन्तर विभागीय समन्वय बैठक के दौरान 16 जून से 31 जुलाई के मध्य चलने वाले डायरिया रोको अभियान की रणनीति, उद्देश्य, लक्षित लाभार्थी व अभियान के दौरान की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी अन्तर विभागीय अधिकारियों द्वारा ज़िला अधिकारी महोदया को दी गई।
अभियान के दौरान ओआरएस एवं जिंक की उपलब्धता व उपयोग को बढ़ावा देने के साथ ही 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों एवं उच्च प्राथमिकता व अति संवेदनशील समुदायों में दस्त के प्रबंधन एवं उपचार की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा, साथ ही स्वच्छता एवं हांथों को साफ़ रखने से विभिन्न रोगों से परिवार को सुरक्षित रखने के बारे में भी जन समुदाय को जागरूक किया जाएगा।






_page-0001.jpg)
























Comments