**कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से की शिष्टाचार भेंट**

अन्य खबरे , 15

**लखनऊ।** उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री **भूपेंद्र चौधरी** ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री **पंकज चौधरी** से शिष्टाचार भेंट की।
 
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों सहित प्रदेश के राजनीतिक एवं समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा संगठन को और मजबूत करने तथा सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी बातचीत को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
 
गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी इन दिनों प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में जुटे हैं। हाल के दिनों में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा भी की है।

Related Articles

Comments

Back to Top