उ0प्र0 जैन विद्या शोध संस्थान लखनऊ में उपाध्यक्ष समेत 09 सदस्य नामित

लखीमपुर खीरी , 0

लखनऊ: 07 सितम्बर, 2026

संस्कृति विभाग के अधीन स्वायत्तशासी संस्था उ0प्र0 जैन विद्या शोध संस्थान लखनऊ के संविधान में की गयी प्राविधान के अनुसार सामान्य परिषद में उपाध्यक्ष/सदस्य समेत 09 महानुभावों को तत्काल प्रभाव से सदस्य के रूप में नामित किया गया है। इन नामित सदस्यों का कार्यकाल 03 वर्ष की अवधि के लिए होगा अथवा राज्य सरकार द्वारा हटाये जाने की तिथि तक, जो पहले हो। 
इन नामित सदस्यों में उपाध्यक्ष/सदस्य के रूप में प्रोफेसर (डॉ0) अभय कुमार जैन, आशियाना कालोनी लखनऊ के अलावा सदस्य के रूप में श्री राहुल जैन, मैनपुरी, श्री आशीष जैन, फिरोजाबाद, श्री रोहित जैन, गोरखपुर, डॉ0 संजीव जैन, लखनऊ, डा0 प्रमोद कुमार भदौरा, प्रयागराज, श्री सुनील जैन, मैनपुरी, डा0 सुनील कुमार जैन, ललितपुर तथा श्री सौरभ शास्त्री, फिरोजाबाद को नामित किया गया है।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने बताया कि शासन द्वारा नामित पॉलि, जैन दर्शन, जैन विद्या या इसी प्रकार के अन्य क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त विद्वान शामिल किये गये हैं। इन सदस्यों के नामित होने से जैन विद्या शोध संस्थान लखनऊ की कार्यों में गति आयेगी तथा यह अपने उद्देश्यों को धरातल पर उतारने में सफल होगा।

Related Articles

Comments

Back to Top