साहब मुझे दबंग भूमाफियाओं से बचाओ
लखीमपुर खीरी Jun 21, 2025 at 07:40 PM , 160लखीमपुर खीरी। साहब हमारी जमीन बचा लो मेरी जमीन को कुछ लोग फर्जी तरीके से बेच देना चाहते हैं इन पर कार्रवाई करो इस आशय का एक प्रार्थना पत्र तहसील लखीमपुर सदर थाना फूलबेहड़ के अंतर्गत सुंदरवल निवासी रंजीत पुत्र सिकंदर खां ने जिलाधिकारी को देते हुए कहा है कि मेरे गांव के अर्थात् सुंदरवल निवासी रियाज उर्फ ठाकुर पुत्र अय्याज व छल्लन खान पुत्र हसमत खान इलाके के भूमाफिया हैं तथा जमीनों को फर्जी तरीके से बेचना खरीदना जमीन पर अवैध कब्जा करना फर्जी गवाही देना इश्तहार की तामीली रुकवाना दलाली करना आदि इन लोगों का पेशा है इनके इन कृत्यों से क्षेत्र के लोग काफी परेशान है यह लोग पीड़ित की जमीन फर्जी तरीके से बेच देना चाहते हैं। आरोप यह भी है कि यह लोग आए दिन पीड़ित के खेत पर पहुंच कर फीता लेकर जमीन नापने लगते हैं और कहते हैं तुम्हारी जमीन जोत देंगे बिक भी देंगे पीड़ित ने डीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में यह भी कहा है की पूर्व में इन लोगों के द्वारा हमारी दुकान को तुड़वा दिया गया था यह लोग आए दिन जमीन पर कब्जा कर लेने की धमकी देते हैं जिससे वह बहुत परेशान है।






_page-0001.jpg)
























Comments