सांसद को दिया क्षेत्र की समस्या को लेकर मांग पत्र

लखीमपुर खीरी , 265

पलिया कलां खीरी। क्षेत्रीय सांसद उत्कर्ष वर्मा के आगमन पर उनको नगर व्यापार मंडल पलिया की ओर से नगर व क्षेत्र की ज्वलंत समस्या विद्युत आपूर्ति के निदान हेतु दो विद्युत मोबाइल ट्रॉली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करवाई जाने हेतु मांग पत्र सौपा गया साथ ही मैलानी पलिया कलाँ तिकुनिया नानपारा पर ब्राड गेज रेल लाइन बनाए जाने सहित अन्य रेल संबंधी समस्याओं के साथ 7 सूत्री मांग पत्र भी सौपा गया सांसद उत्कर्ष वर्मा ने व्यापारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उनके द्वारा पूर्व में भी संसद में पलिया कलाँ मैलानी नानपारा रेल लाइन के ब्रॉड गेज कराए जाने व अन्य समस्याओं के संबंध में मांग रखी गई है अब वह पुनः नगर व्यापार मंडल प्रक्रिया के मांग पत्र को रेल मंत्री से स्वयं मिलकर गंभीरता से समस्या का निदान करने का प्रयास करेंगे इस अवसर पर नगर व्यापार मंडल पलिया के अध्यक्ष गौरव गुप्ता तहसील अध्यक्ष जसपाल सिंह गोहनिया नगर कोषाध्यक्ष श्याम आनंद जिला महामंत्री अमित महाजन सहित अन्य पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता तहसील महामंत्री मोहम्मद फहीम अंसारी तहसील कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल युवा नगर अध्यक्ष आदित्य मौर्य युवा नगर महामंत्री मनीष अरोड़ा युवा नगर कोषाध्यक्ष,श्री कृष्ण सिंगल वरिष्ठ उपाध्यक्ष,देवेंद्र अरोड़ा,गुरिंदर सिंह,अनूप कुमार गुप्ता जसवीर फ्लोरा,मोहम्मद फिरोज खान,अब्बास अली,हरविंदर सिंह सोढ़ी,मोहम्मद आरिफ,अब्दुल खालिक,मोहम्मद अली,रघुनाथ राठौर,अमित कुमार गुप्ता ,हरविंदर सिंह,ताराचंद गुप्ता,मनोज गुप्ता,नीरज गोयल, निष्कर्ष शुक्ला सहित अनेको पदाधिकारी व व्यापारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top