हिन्दू बहन-बेटी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन, महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता पर दिया जोर
लखीमपुर खीरी Sep 09, 2026 at 06:27 PM , 2गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष माननीय डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया जी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया के नेतृत्व में हिन्दू बहन-बेटी सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बेटियों को शिक्षा, आत्मनिर्भरता, कानूनी अधिकारों तथा अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय बहन रजनी ठकराल जी रहीं। गोला गोकर्णनाथ पहुंचने पर जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया के निज निवास, मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर एवं पुष्प भेंट कर मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम के उपरांत सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी कंजा बाबा देवस्थान, मोहम्मदी रोड, गोला गोकर्णनाथ पहुंचे, जहां हिन्दू बहन-बेटी सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, महिलाओं एवं स्थानीय लोगों ने सहभागिता की।
मुख्य अतिथि रजनी ठकराल जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में महिलाओं एवं बेटियों को शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के साथ-साथ महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, धोखाधड़ी, बहला-फुसलाकर किए जाने वाले अपराधों तथा अन्य सामाजिक चुनौतियों के प्रति भी जागरूक किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बेटियों को आत्मविश्वास, कानून की जानकारी और आत्मरक्षा के उचित तरीकों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को अपनी बहन-बेटियों की सुरक्षा के प्रति गंभीर रहना चाहिए। किसी भी संदिग्ध या असहज परिस्थिति में परिवार के विश्वसनीय सदस्यों, स्थानीय प्रशासन अथवा कानून-व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों से तत्काल सहायता लेनी चाहिए। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों और उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी रखने की भी अपील की।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, हेल्पलाइन सेवाओं, साइबर सुरक्षा, आत्मरक्षा और सामाजिक जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। वक्ताओं ने कहा कि सशक्त समाज की नींव तभी मजबूत हो सकती है, जब उसकी बहन-बेटियां शिक्षित, जागरूक, आत्मनिर्भर और सुरक्षित हों।
जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में सकारात्मक जागरूकता बढ़ाना तथा बहन-बेटियों को सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि परिवारों को बेटियों के साथ खुलकर संवाद करना चाहिए और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बिना संकोच सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष राकेश कनौजिया ने हिंदू एकता एवं सामाजिक जागरूकता को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने समाज में आपसी सहयोग, संगठन और एकजुटता के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों ने महिलाओं एवं बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सामाजिक जागरूकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री रमाकांत अवस्थी जी, प्रांत संगठन मंत्री वेद प्रकाश सचान, जिला महामंत्री प्रदीप जायसवाल, जिला मंत्री अखिलेश जायसवाल, सोनू बजरंगी, आकाश बजरंगी, जितेंद्र कुमार, विकास कनौजिया, विक्रम सिंह चौहान, संजय सिंह चौहान, आकाश कनौजिया, मंडल उपाध्यक्ष बिजुआ कमलजीत, शीतू, छोटू भाई, राजा भाई, हैप्पी गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं हिंदू भाई-बहन उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments