एसपी को प्रार्थना पत्र देने के 3 माह बाद जागी सुन्दरवल पुलिस

लखीमपुर खीरी , 34

लखीमपुर खीरी। थाना फूलबेहड़ के अंतर्गत कस्बा अंदेशनगर निवासी शातिर व्यक्ति ने पूरनपुर में लेबरों का ठेका दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपए ले लिये। काफी समय बीत जाने के बाद जब उसे ठेका नहीं मिला तो उसने कहा कि मेरे पैसे वापस कर दो, काफी दिन बीत गए हैं तब शातिर व्यक्ति ने कहा कि हम आपका पैसा नहीं देंगे जो आपको करना हो वह कर लेना। 
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक खीरी को 5 माह पहले दिए गए प्रार्थना पत्र में अंकित कुमार पुत्र चंद्र प्रकाश ने बताया है कि अंदेशनगर निवासी अमित त्रिपाठी ने उससे कहा कि पूरनपुर चीनी मिल में आपको मजदूरों का ठेका दिला दूंगा उसके लिए₹50000 सिक्योरिटी में जमा करने होंगे तब पीड़ित व्यक्ति में अपना खेत रखकर₹50000 दिए कई साल बीत जाने के बाद जब पीड़ित को ठेका नहीं मिला तो उन्होंने अमित त्रिपाठी के मित्र दिनेश सिंह चौहान सैदीपुर से कहा जिस पर दिनेश सिंह चौहान ने कई बार अमित त्रिपाठी से कहा कि आप इसका थोड़ा-थोड़ा करके पैसा वापस कर दें परंतु अपने मित्र दिनेश सिंह प्रधान सैदीपुर की भी बात नहीं मानी उसके बाद पुलिस अधीक्षक खीरी को प्रार्थना पत्र देकर धोखाधड़ी करने वाले अमित त्रिपाठी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की थी। इस संबंध में निरीक्षक कोतवाली फूलबेहड़ ने संवाददाता को बताया है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। परंतु खेद का विषय है कि साढ़े तीन महीना पहले पुलिस अधीक्षक खीरी को प्रार्थना पत्र दिया गया था। 3 महीने बाद चौकी पुलिस सुंदरवल ने पीड़ित अंकित भारती पुत्र चंद्रप्रकाश निवासी ग्राम सिकटिहा कुसुमौरी से फोन करके पूंछा कि तुम्हारे पास कोई प्रमाण है पीड़ित ने बताया कि हमारे पास अमित की रिकॉर्डिंग सुरक्षित है।

Related Articles

Comments

Back to Top