नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में सुनीं नगरवासियों की समस्याएं
लखीमपुर खीरी Sep 09, 2026 at 06:23 PM , 2लखीमपुर-खीरी।नगर पालिका परिषद, लखीमपुर-खीरी में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने नगरवासियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर नियमानुसार शीघ्र एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में जलकल, निर्माण, सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण तथा गृहकर-जलकर से संबंधित कुल 16 प्रकरण प्राप्त हुए। इनमें पेयजल कनेक्शन, नाली एवं सड़क निर्माण/मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, अवैध कब्जे एवं निर्माण तथा गृहकर-जलकर से जुड़ी समस्याएं शामिल रहीं।
अध्यक्ष ने अधिकारियों को आवश्यकतानुसार स्थलीय निरीक्षण कर प्रकरणों की जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जेई (सिविल) समरा सईद, जेई (जलकल) जितेन्द्र, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मुरारी लाल एवं विशाल शुक्ला, निर्माण लिपिक यतेंद्र बहादुर तथा सर्वेयर अमित सोनी सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments