*खुला प्रश्न मंच प्रतियोगिता के साथ शुरू हुआ जेसीआई जन सम्पर्क सप्ताह

लखीमपुर खीरी , 2

लखीमपुर खीरी।
जेसीआई लखीमपुर खीरी द्वारा आयोजित जेसीआई जनसंपर्क सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। नगर पालिका परिषद चेयरमैन डॉ०इरा श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर स्वच्छंद आकाश में शान्ति के प्रतीक श्वेत कपोत व रंगीन गुब्बारे छोड़ कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 9 से 15सितम्बर तक चलने वाले इस सप्ताह के प्रथम दिवस उद्घाटन के साथ खुला प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित की गई। कई विद्यालयों के बच्चों व जन सामान्य ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया और सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्नों के सही उत्तर देकर पुरस्कार अर्जित किया। सप्ताह भर होने वालेज्ञकार्यक्रमों का परिचय सप्ताह संयोजक विश्वास सेठ द्वारा दिया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम के प्रायोजक एचआईआईटी संस्थान के प्रमुख आलोक शुक्ला सहभागी बने। उक्त कार्यक्रम सचिन अग्रवाल कीज्ञध्यकक्षता, आलोक शुक्ला व शिवांश वर्मा के कुशल निर्देशन एवं पूर्वाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता व शुभम टण्डन के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संचालन अर्जित अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के तहत सप्ताह संयोजक विश्वास सेठ, सप्ताह प्रभारी राजेश पटेल व सौरभ वर्मा, सप्ताह समन्वयक कनिष्क बरनवाल, मीडिया जन सम्पर्क प्रभारी आर्येन्द्र पाल सिंह के साथ पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विशाल सेठ, राममोहन गुप्ता, डॉ०राकेश माथुर, अमित मिश्रा, अमर सिंह, कुलदीप गुप्ता, तुषार गर्ग, योगेश जोशी, कुमार उत्कर्ष,  लेखनी सेठ, मीता गर्ग, मुक्ति अग्रवाल, कविता अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, ऋतिक साहू, असद हुसैन, लव पुरी, अंकित मित्तल, राहुल अग्रवाल, अर्चित महेंद्र, रजत शेखर, राहुल माथुर, सुमित शर्मा, अनिल अग्रवाल, शिवम् गुप्ता व कुशाग्र अग्रवाल आदि सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top