- लखीमपुर खीरी। कस्बा संपूर्णा नगर में भीषण बिजली और पानी के संकट के विरोध में स्थानीय व्यापारियों ने गत दिवस बिजली विभाग में धरना प्रदर्शन किया और कहा कि 15-20 दिन से बिजली की भीषण समस्या उत्पन्न हो गई है।भीषण गर्मी में बिजली और पानी संकट के विरोध में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले 15-20 दिन से बिजली की भीषण समस्या उत्पन्न हो गई है। रात भर बिजली नहीं रहती है। बिजली आती भी है तो लो वोल्टेज रहता है।बिजली और पानी का संकट गहरा हो गया है। जिससे परेशान लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकर्ताओं का कहना है कि हम लोग स्थानीय नागरिक हैं, कुछ लोग व्यवसायी और दुकानदार हैं। पिछले कुछ दिनों से लो वोल्टेज के कारण पानी नहीं आ रहा है। इतनी भीषण गर्मी है कि बिजली न आने पर रात में लोग अपने घरों से सड़कों पर घूमने का मजबूर हैं। एक-एक बूंद पानी के लिए लोग तड़प रहे हैं।
Comments