पूर्व गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने की रेल मंत्री से मुलाकात
लखीमपुर खीरी Jun 09, 2025 at 06:57 PM , 277मैलानी-नानपारा ब्रॉडगेज व लखीमपुर में ट्रेनों की संख्या बढ़ाने पर हुई चर्चा
लखीमपुर खीरी। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं खीरी से सांसद रहे अजय मिश्र टेनी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने खीरी जनपद के रेल सुविधाओं से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। सांसद ने विशेष रूप से मैलानी-नानपारा ब्रॉडगेज लाइन के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि यह परियोजना न सिर्फ क्षेत्रीय संपर्क को सुदृढ़ करेगी, बल्कि तराई अंचल के आर्थिक व सामाजिक विकास में भी सहायक होगी। इसके अतिरिक्त, सांसद ने लखीमपुर रेलवे स्टेशन से संचालित ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की भी मांग रखी। उन्होंने कहा कि लखीमपुर जैसे बड़े जिले से सीमित संख्या में ट्रेनें चलने के कारण यात्रियों को काफी असुविधा होती है। ट्रेनों की संख्या बढ़ने से दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर सहित अन्य प्रमुख शहरों से संपर्क सुगम होगा। रेल मंत्री वैष्णव ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़ी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।सांसद मिश्र ने इस सकारात्मक आश्वासन के लिए रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि जल्द ही खीरी की जनता को इन सुविधाओं का लाभ मिलेगा।






_page-0001.jpg)
























Comments