सामूहिक विवाह में कन्यादान पुण्य कार्य - योगेश वर्मा विधायक
लखीमपुर खीरी Jun 09, 2025 at 06:55 PM , 188लखीमपुर खीरी। स्वर्णकार कल्याण समिति द्वारा लखीमपुर खीरी में आयोजित दहेज रहित आदर्श सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम में सदर सीट से विधायक योगेश वर्मा ने भाग लिया। कार्यक्रम में गरीब और पात्र परिवारों की अनेक कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया। विधायक ने इस पुनीत अवसर पर कन्यादान को "एक महान पुण्य कार्य" बताया।विधायक योगेश वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को दहेज जैसी रूढ़िवादी और शोषणकारी परंपरा को समाप्त करने के लिए आगे आना होगा। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से दहेज रहित विवाह अपनाने का आह्वान करते हुए इसे सामाजिक क्रांति की दिशा में एक मजबूत कदम बताया।उन्होंने कहा, “समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए दहेज जैसी कुप्रथा को समाप्त करना बेहद ज़रूरी है। इस तरह के सामूहिक विवाह आयोजन सामाजिक समरसता और आर्थिक समानता का उदाहरण हैं।” विधायक ने सभी नवविवाहित जोड़ों को शुभाशीष देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस आयोजन के लिए समिति को धन्यवाद दिया।






_page-0001.jpg)
























Comments