हिंदू युवा वाहिनी की बैठक में भाग लेंगे प्रदेश अध्यक्ष
लखीमपुर खीरी Jun 09, 2025 at 06:52 PM , 349लखीमपुर खीरी। हिंदू युवा वाहिनी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन ब्लॉक सभागार मोहम्मदी में किया जायेगा। इस बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर सिद्धराज सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के अनुसार, बैठक में आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और हिंदुत्व के मुद्दों पर रणनीति तैयार करने को लेकर विचार-विमर्श होगा।हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक ने बताया कि बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में जिले भर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है। प्रदेश अध्यक्ष कुंवर सिद्धराज सिंह के नेतृत्व में संगठन को और अधिक ऊर्जावान व प्रभावी बनाने पर ज़ोर दिया जाएगा।बैठक के दौरान संगठन के पुराने कार्यों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की जाएगी।






_page-0001.jpg)
























Comments