अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
लखीमपुर खीरी Jun 08, 2025 at 02:18 PM , 299लखीमपुर खीरी। रोटरी क्लब लखीमपुर खीरी एवं अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन दिनांक 5 जून को विलोबी हाॅल, कचहरी रोड, लखीमपुर खीरी में किया गया। अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ से आए चिकित्सकों द्वारा मरीजों का निःशुल्क परीक्षण किया गया। मरीजों की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन, आंख की जांच, कान के सुनने की जांच आदि निःशुल्क की गई। अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ से आए डॉ मेजर सुजीत कुमार सिन्हा- मूत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ शशांक- फिजिशियन, डॉ अभिषेक गौतम- पेट रोग विशेषज्ञ, फ्लोरेंस हॉस्पिटल लखीमपुर से डॉ प्रियंका शर्मा, डॉ मनोज शर्मा व बसंत कुमार गुप्ता - ई.एन.टी., अनीता- ऑप्टोमेट्रिस्ट, अजय कुमार- फिजियोथैरेपिस्ट, आदि चिकित्सकों व उनकी टीम ने समस्त मरीजों का निःशुल्क परीक्षण व परामर्श प्रदान किया। स्वस्थ जीवन, सुखी जीवन की कामना को समाज में बढ़ाने के लिए विशेषज्ञों ने मरीजों को कई सलाह दीं। अध्यक्ष रो. चंद्रशेखर सिंह, सचिव रो. अमिताभ निगम, संयुक्त सचिव रो. संदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष रो. सुरेश अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक रो. वासिफ खान, निदेशक रो. हुकुमचंद अग्रवाल, रो. कमल मेहरोत्रा व इंजी. रो. पवन कुमार शुक्ला, डी.जी.आर.एच. कुंवर शैलेंद्र सिंह, आगामी अध्यक्ष रो. प्रीति सिंह, क्लब ट्रेनर रो. मधुलिका त्रिपाठी, सहायक मंडलाध्यक्ष डॉ डी.एन. मालपानी, पूर्व अध्यक्षों रो. विमल अग्रवाल, रो. सीमा अग्रवाल, रो. रघुवीर मित्तल, रो. प्रभु प्रकाश अग्रवाल, रो. अनिल गुप्ता, रो. विजय नागर, व रो अमरकांत अग्रवाल, रो. राजीव टंडन, रो. प्रमोद कुमार गुप्ता, रो. अजय भल्ला, रो. अजय शुक्ला, रो. अमित गुप्ता आदि रोटेरियन बंधुओं ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
पूर्व मंडलाध्यक्ष रो. डॉ अजय कुमार आगा के द्वारा जनहित में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर हेतु स्थान विलोबी हाल निःशुल्क प्रदान कराया गया।
अगले निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर की जानकारी देते हुए आगामी अध्यक्ष रो. प्रीति सिंह ने बताया कि 21 जुलाई 2025 दिन सोमवार को पुनः निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करने की योजना है। कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष रो. चंद्र शेखर सिंह द्वारा सभी चिकित्सकों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए किया गया।






_page-0001.jpg)
























Comments