एक मां की तरह ही हमें जीवन देते हैं पेड़- डॉ आरके कोली
लखीमपुर खीरी Jun 08, 2025 at 02:20 PM , 146लखीमपुर खीरी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम के उद्देश्य के साथ गत दिवस जिला चिकित्सालय मोतीपुर ओयल में सीएमएस डॉ आरके कोली द्वारा पौधा रोपण किया गया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे लिए और हमारे जीवन के लिए बेहद उपयोगी हैं। बिना पेड़ों के जीवन संभव नहीं है, शायद यही कारण है कि शासन ने इस बार की थीम एक पेड़ मां के नाम रखी है। हकीकत भी ऐसा ही है, पेड़ एक मां की तरह ही हमारे जीवन रक्षा करता है, हमें जीवन देता है। ऐसे में हम सभी को एक-एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। इस दौरान उनके साथ रेडियोलॉजिस्ट डॉ डीके पुष्कर, डॉ आरपी वर्मा, मैट्रन रजनी मसीह, फार्मासिस्ट विमल सिंह सहित जिला चिकित्सालय के डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य ने भी भाग लिया।






_page-0001.jpg)
























Comments