लायन्स उपकार नेत्र चिकित्सालय परिसर में पौधारोपण सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया व्रत

लखीमपुर खीरी , 160

लखीमपुर खीरी।अन्तर्राष्ट्रीय समाजसेवी संगठन लायन्स क्लब लखीमपुर उपकार द्वारा ऐरा रोड स्थित नेत्र चिकित्सालय परिसर को हरित क्रांति का सजग प्रहरी बनाने की दिशा में संस्थाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह की अगुवाई में वृहद पौधारोपण किया गया। विभिन्न प्रकार के छायादार, औषधीय व फलदार पौधे रोपित किए गए। लायन्स क्लब की इस मुहिम में संस्थाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष राजकुमार सक्सेना, पूर्वाध्यक्ष आर्येन्द्र पाल सिंह, एच०एस०पाहवा, डॉ०रूपक टण्डन के साथ चिकित्सालय के कर्मचारी जालिम सिंह, अनिल पाण्डेय आदि सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। इन रोपित पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी चिकित्सालय कर्मियों को सौंपी गई। भविष्य में भी विविध प्रकार के पौधों का रोपण परिसर में किया जायेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top