शोक सभा का आयोजन कर दी पत्रकार साथी को श्रद्धांजलि

लखीमपुर खीरी , 328

लखीमपुर खीरी।  दिनांक 06/06/2025 को एसो.ऑफ़ स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स ऑफ़ इंडिया ईकाई लखीमपुर खीरी की एक आपात काल बैठक शोक सभा डा राकेश शर्मा की अध्यक्षता मे उन्ही के निवास पर आहूत की गई जिसमे जनपद के वरिष्ठ पत्रकार साथी शक्ति धर त्रिपाठी के हुए आकस्मिक निधन से दुखी सभी पत्रकार भाइयों ने दो मिनट की एक शोक सभा कर मृत आत्मा की शांति के लिए और उनके परिवार को इस अपार दुख सहन करने की क्षमता हेतु मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। इस शोक सभा में एसो. के संरक्षक संजय गुप्ता व सत्यदेव श्रीवास्तव,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाशंकर मिश्र, कोषध्यक्ष राघवेंद्र सिंह,  महामंत्री शबाब खान ,वरिष्ठ सदस्य मनोज दीक्षित, मंत्री ब्रमहृषि नगर, वी के सिंह, राजेंद्र गुप्ता,प्रेम प्रकाश दीक्षित, सुरेश चंद्र शुक्ल पुजारी व हर्ष शर्मा सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top