*राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुजीता कुमारी जिला मुख्यालय पर 11 जून 2025 को प्रात: 11 बजे से करेगी "महिला जनसुनवाई"*
लखीमपुर खीरी Jun 08, 2025 at 02:12 PM , 261लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्या सुजीता कुमारी द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में महिला पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए 11 जून 2025 को जनपद मुख्यालय पर महिला जनसुनवाई की जाऐगी !
जिला प्रोबेशन अधिकारी लवकुश भार्गव ने बताया प्रत्येक माह की भांति इस माह में जनपद मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्या श्रीमती सुजीता कुमारी द्वारा आवेदिका/ आवेदिकाओं की सुगमता के लिए जिला अधिकारी महोदया की और से नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधीक्षक की ओर से नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थाना की थानाध्यक्ष एवं जनपद के थानों के पुलिस अधिकारीयों की उपस्थिति में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा व महिला जनसुनवाई 11 जून 2025 को पुर्वान्ह 11:00 से की जाएगी |
इसी के साथ माननीय सदस्या द्वारा सामुदायिक /प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र , बालिका /महिला बंदी गृह , एन.आर.एल.एम द्वारा संचालित समुह , आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया जाऐगा ! श्री भार्गव ने बताया कोई भी पीड़ित महिला 11 जून को जनसुनवाई में उपस्थित होकर माननीय आयोग के सदस्या के समक्ष अपनी शिकायत दे सकती है |






_page-0001.jpg)
























Comments