डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट मे दो मैचो में रोचक रहा मुकाबला
लखीमपुर खीरी Jun 02, 2025 at 07:20 PM , 165गोला गोकर्णनाथ खीरी। गोला कप डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में आज का पहला मैच यूपी ग्रामीण बैंक आर्यावर्त और मुन्नूगंज व्रारियर् के बीच खेला गया मुन्नूगंज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरजीत 71 अपूर्व 30 अहद 43 की मदद से निर्धारित ओवरों में 195 रन का विशाल स्कोर बनाया जिसका पीछा करते हुए यूपी ग्रामीण के बल्लेबाज कुछ खास ना कर सके और टीम 112 रन ही बना सकी मुन्नूगंज ने 83 रन से जीत दर्ज की आज का दूसरा मैच पीटीआई 11 गोला और पावर बैटरी के बीच में खेला गया पीटीआई 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हर्ष 15 हर्ष द्वितीय 25 की मदद से मात्र 60 रन बनाए जिसका पीछा करते हुए पावर बैटरी की ऑपनर् जोड़ी ने सुफियान 28 शेद 29 की मदद से 10 विकेट से जीत हासिल की।
वही तीसरा मैच हफिजपुर क्लब और रेहान 11 वरियर के बीच खेला गया हफिजपुर ने पहले क्षेत्र रक्षण का निर्णय लिया रेहान 11 नासिर 31 18 की मदद से 114 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करते हुए हफिजपुर के बल्लेबाज कुछ खास ना कर सके और मात्र 41 रनो के स्कोर पर सिमट गए।
मैचों में अम्पायरिंग अनवर अली, शिवम अवस्थी और संतोष मौर्य ने की। इससे पूर्व खिलाड़ियों से परिचय पूर्व शाखा प्रबंधक राममूर्ति मिश्रा और कमेटी मेम्बर श्रीराम राजपूत ने किया।मैदान पर खेल देखने को जनार्दन गिरी,के,के,शुक्ल,प्रमोद साहनी, शशिकांत मिश्र,रंगुलाम पांडेय,सुभाष मिश्रा सहित भारी संख्याएं लोग मौजूद थे।






_page-0001.jpg)
























Comments