बूथों की ज़मीनी स्तर पर घर घर जाकर समीक्षा की
लखीमपुर खीरी Jun 02, 2025 at 07:15 PM , 155लखीमपुर खीरी l पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुलायम यूथ ब्रिगेड मो ऐबाद जिन्हें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने धौरहरा विधान सभा क्षेत्र का संगठन प्रभारी बनाया है उन्होंने विधान सभा क्षेत्र के सभी बूथों की ज़मीनी स्तर पर घर घर जाकर समीक्षा की , संगठन प्रभारी ने सभी बूथ प्रभारियों सेक्टर प्रभारी प्रभारियों व जोन प्रभारियों को निर्देशित किया कि वह घर घर जाकर पार्टी की नीतियों एवम् कार्यक्रमों बराबर प्रचार करते रहे साथ ही साथ बीजेपी सरकार की नाकामियों, जन विरोधी नीतियों, बिगड़ती क़ानून व्यवस्था व बिजली के निजीकरण, बिजली महंगी करने आदि के बारे में घर घर जाकर बताएं और सभी लोग 2027 के चुनावों की तैयारियों में जुट जाएंl 3 दिन चले समीक्षा कार्यक्रम में संगठन प्रभारी के साथ सपा ज़िला अध्यक्ष रामपाल सिंह यादव, महामंत्री अंसार महलूद, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेतागण शमशेर बहादुर सिंह, वरुण चौधरी, मुन्ना यादव, विकास यादव, शाबान चौधरी, शेखावत अली, मो आरिफ खान व राघवेंद्र गौतम साथ रहेl






_page-0001.jpg)
























Comments