भ्रष्टाचार की नींव पर खड़ी भाजपा सरकार: करोड़ों की पानी की टंकियां गिरना भ्रष्टाचारी शासन का प्रमाण ‘हर घर जल’ योजना अब ‘हर घर छल’ योजना - विनय पटेल
लखीमपुर खीरी Jun 02, 2025 at 07:10 PM , 140लखीमपुर खीरी। सोमवार को अवध प्रान्त अध्यक्ष विनय पटेल ने योगी सरकार पर हमलावार होते हुए कहा कि सीतापुर के चौंका बेहेमा गांव में जल जीवन मिशन के तहत ₹5.31 करोड़ की लागत से बनी पानी की टंकी का ढह जाना भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और लापरवाही की जीती-जागती मिसाल है। यह टंकी, जो जनवरी 2024 में चालू हुई थी और आठ गांवों के 5,000 से अधिक लोगों की जल आपूर्ति का एकमात्र स्रोत थी, मात्र दो महीने के उपयोग के बाद ही धराशायी हो गई!
उन्होंने आगे कहा कि यह हादसा नहीं, बल्कि भाजपा सरकार की भ्रष्टाचार-प्रेरित नीतियों का परिणाम है। जब ₹5.31 करोड़ की लागत से बनी संरचना दो महीने में ही गिर जाए, तो यह स्पष्ट है कि निर्माण में घटिया सामग्री और भ्रष्टाचार की भूमिका है। विनय पटेल ने शेरपुर गांव का दौरा किया उस दौरान गांव वालों ने बताया की पानी की टंकी बनाते वक्त कई कमियां पाई गई इसके बारे में शासन प्रशासन को बताया भी गया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुआ।
आगे कहा कि भाजपा सरकार की ‘हर घर जल’ योजना अब ‘हर घर छल’ बन चुकी है। जनता के पैसे से बने ढांचे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे हैं, और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। इस अवसर पर पंचायत प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण वर्मा, जिला प्रभारी आशुतोष श्रीवास्तव,जिला अध्यक्ष हाशिम सिद्दीकी,जिला उपाध्यक्ष निर्मल सिंह,जिला उपाध्यक्ष रिजवान जिला उपाध्यक्ष सतनाम जी जिला कोषाध्यक्ष अनुराग रस्तोगी,जिला सचिव संदीप पाल जिला अध्यक्ष श्रम प्रकोष्ठ दीप कुमार कई कार्यकर्ता साथी मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments