सहकारी समिति भवन में भरा भूसा अधिकारियों ने कहा नोटिस जारी कर होगी विधिक कार्यवाही
लखीमपुर खीरी May 22, 2025 at 07:20 PM , 155 - हरिशंकर मिश्र
लखीमपुर खीरी। सहकारिता विभाग को बदनाम करने के लिए समितियों के सचिव तथा अध्यक्ष कभी चूकते नहीं है तथा किसानों का शोषण हर रोज करते हैं कुछ संचालक ऐसे भी हैं कि सचिव की एक बीड़ी सिगरेट चाय पीकर रजिस्टर पर दस्तखत कर देते हैं जैसा कि ब्लॉक फूलबेहड़ के मोजमाबाद किसान सेवा सहकारी समिति सुंदरवल के सचिव परमानंद तिवारी ने शासनादेश की धज्जियां उड़ते हुए मौजमाबाद किसान सेवा सहकारी समिति की पुरानी बिल्डिंग में सचिव ने अपने एक कर्मचारी का भूसा भरवा दिया है जिसकी शिकायत मौजमाबाद के पूर्व प्रधान के पति ने बताया है कि सचिव परमानंद तिवारी अवैध तरीके से किसानों का जमकर शोषण करता है तथा पुरानी बिल्डिंग में अपने कर्मचारियों अनुज त्रिवेदी आदि का भूसा भरवा दिया है इस संबंध में एडीसीओ जसवंत सिंह से पूछने पर उन्होंने बताया है कि उसमें भूसा भरा है तथा मैं उसको नोटिस जारी करके पूछ कर विधिक कार्यवाही करूंगा। सचिव परमानंद तिवारी ने अवैध तरीके से समिति को धराशाई करने पर उतारू है तथा समिति के अध्यक्ष कथा संचालक भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल रहे हैं। परमानंद तिवारी सचिव पर सहकारिता विभाग के अफसर इतना मेहरबान है कि इसको निलंबित भी कर देते हैं परंतु फिर सुविधा शुल्क लेकर करके उसे बहाल कर देते हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments