स्मैक के नशे में बर्बाद हों रहा इंडो नेपाल बॉर्डर का युवा
लखीमपुर खीरी May 22, 2025 at 07:09 PM , 119लखीमपुर खीरी। सूत्रो के मुताबिक तिकुनियां खीरी इंडो नेपाल बॉर्डर पर लगातार नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। समय समय पर कुछ नशा बेचने वाले पकड़े जाते हैं। लेकिन फिर भी इस क्षेत्र में नशा रुक नहीं रहा है। कुछ नये लड़के जिनकी उम्र 15 से 25 वर्ष कुछ 30 से 35 वर्ष के लोग लगातार इस क्षेत्र में नशा बेच रहे है। जिससे आए दिन इस क्षेत्र में नशा बढ़ रहा है। अगर इसी तरह से नशे का कारोबार चलता रहा तो आने वाले दिनों में हर घर में यह नशा फैल जायेगा क्योंकि हर दिन एक नया लड़का इसका आदी होता जा रहा है और एक से एक लड़के इसको बेचते हुए दिखाई नजर आ रहे हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments