05 दिवसीय हड्डी रोग निवारण शिविर का शुभारम्भ

लखीमपुर खीरी , 118

लखीमपुर खीरी। भारतीय योग संस्थान के नियमित निशुल्क आदर्श योग साधना केंद्र श्री चित्रगुप्त  कायस्थ धर्मशाला गढ़ी रोड लखीमपुर में   प्रातः सवा 5 बजे से 5 दिवसीय हड्डी रोग निवारण शिविर का शुभारम्भ विधि-विधान से किया गया। शिविर की शुरूआत माॅ सरस्वती व संस्थान संस्थापक श्रद्धेय प्रकाश लाल जी के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । स्तुति वंदना विजय लक्ष्मी अग्रवाल व वीना मिश्रा ने मधुर स्वर मे प्रस्तुत की।
 हड्डी रोग निवारण कार्यक्रम
आयोजन का उद्देश्य कार्यक्रम प्रभारी/क्षेत्रीय प्रधान/संचालक शशिकांत श्रीवास्तव ने वताया । आसनों की श्रंखला में टांगों की सूक्ष्म क्रियाएं,गहरे लंबे श्वास. ओम ध्वनि. गायत्री मंत्र भावार्थ सहित. भुजाओं. हाथ. कलाई व कोहनी की सूक्ष्म क्रियाएं राम वहादुर मित्रा क्षेत्रीय प्रधान तथा अश्वत्थासन ,कमल किशोर बरनवाल क्षेत्रीय प्रधान. त्रिकोण आसन भाग 1 अरविंद कुमार वर्मा क्षेत्रीय प्रधान. मार्जरी आसन शिवराम वर्मा जिला मंत्री.तिर्यक भुजंग आसन प्रेमपाल  वर्मा  क्षेत्रीय प्रधान. बालक्रीड़ा आसन कामिनी मिश्रा जिला मंत्री  महिला. मर्कटासन उमाशंकर त्रिवेदी प्राणायाम अन्तर्गत गहरे लंबे श्वास. अनुलोम विलोम जिला मन्त्री ने.ध्यान नरेश चंद्र वर्मा प्रांतीय प्रधान पूर्वी उत्तर प्रदेश ने सम्पन्न कराया। 
     शिविर मे हड्डी रोग का अर्थ. कारण व सम्बन्धित अन्य महत्वपूर्ण बातो की जानकारी. बहुत से साधक साधिकाओ की पश्न जिज्ञासाओ का समाधान  डाक्टर अमरनाथ सलूजा.सीनियर सर्जन आरथोपैडिक  .सलूजा नर्सिंग होम द्वारा करते हुए हड्डी रोग निवारण के विभिन्न योगासन स्वयं करके दिखाए व बताए गए।
जिन्हे उपस्थित समुदाय ने सराहा व डाक्टर साहब की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा शिविर मे पुनः आने का अनुरोध किया।   कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे   जिला प्रधान रमेश कुमार वर्मा एडवोकेट ने अपने उदबोधन मे संस्थान का परिचय देते हुए वताया कि भारतीय योग संस्थान का केन्द्रीय कार्यालय व अनुसंधान केन्द्र रोहिणी दिल्ली  मे है। संस्थान के देश विदेश मे 4200 से अधिक योग साधना केंद्र चल रहे है जो पूर्णतया निःशुल्क है। अपने जनपद मे महिलाओ व पुरुषो के 35 केन्द्र  संचालित हो रहे है तथा संस्थान नये केंद्र खोलने को कटिबध्द है।
    संस्थान जिला संरक्षक सेवक सिंह अजमानी ने अपने अनुभवो को साझा करते हुए कहा कि हमारा नारा है * बुढापे की जंग योग के संग* कई बार अस्वस्थ्य  होने के बाद  वह अपने को योग से ठीक करने के कई संस्मरण भी बताए एवम अपने आशीर्वचन सहित नियमित योगाभ्यास करने की अपील  की ।।
आज कार्यक्रम मे लगभग एक सैकडा  साधक साधिकाओ व कई वच्चो ने उत्साहपूर्ण उपस्थित दर्ज  कराई । मुख्य रूप से केंद्र प्रमुख राजेश श्रीवास्तव. सह प्रभारी कार्यक्रम सरोज गुप्त. अर्चना गुप्त. मुकेश सक्सेना. राजनरायन वर्मा. संजीव गुप्ता.प्रेम सागर गिरी व अमित त्रिलोकी जी का सराहनीय योगदान रहा । यह शिविर 5 दिन  लगातार चलेगा । कार्यक्रम का समापन शान्ति पाठ शिवराम वर्मा द्वारा कराया गया ।

Related Articles

Comments

Back to Top