नकहा के ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट
लखीमपुर खीरी May 19, 2025 at 11:50 AM , 168लखनऊ/लखीमपुर। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज से राजधानी लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर जनपद लखीमपुर खीरी के विकास खंड नकहा के लोकप्रिय ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता ने शिष्टाचार भेंट की। इस सौजन्य मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय विकास, आधारभूत ढाँचे के सुदृढ़ीकरण, ग्रामीण कल्याण एवं राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। पवन गुप्ता ने मुख्यमंत्री को नकहा विकास खंड में चल रही विभिन्न योजनाओं की वर्तमान स्थिति, जनता की अपेक्षाएँ तथा ज़मीनी स्तर पर आ रही चुनौतियों से अवगत कराया। उन्होंने स्थानीय निवासियों के हित में कुछ नए प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पवन गुप्ता द्वारा प्रस्तुत बिंदुओं को गंभीरता से सुना और राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का प्राथमिक उद्देश्य है — अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाना। मुख्यमंत्री जी ने जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे जनसेवा के इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाते रहें। भेंट के उपरांत पवन गुप्ता ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु संकल्पित हैं और सरकार के मार्गदर्शन में निरंतर कार्य करते रहेंगे।






_page-0001.jpg)
























Comments