व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष बनाने पर विजय शुक्ला को समाजसेवी शत्रोहन अवस्थी ने दी शुभकामनाएं

लखीमपुर खीरी , 125

लखीमपुर खीरी-उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन लखीमपुर खीरी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला के आवास पर आज समाजसेवी सत्रोहन अवस्थी ने पहुंचकर उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। इस अवसर पर अवस्थी ने विजय शुक्ला का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस शुभ अवसर पर प्रांजल शुक्ला भी विशेष रूप से मौजूद रहे। शत्रोहन अवस्थी ने विश्वास जताया कि विजय शुक्ला का अनुभव और नेतृत्व व्यापारियों के हित में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। पूरे क्षेत्र में विजय शुक्ला की नियुक्ति पर हर्ष और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top