श्री गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल में बोर्ड टॉपर्स का हुआ सम्मान समारोह, 100% रिजल्ट पर विद्यालय में मना जश्न

लखीमपुर खीरी , 115

लखीमपुर खीरी। सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद श्री गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल, बासी में हर्ष और उल्लास का माहौल देखने को मिला। विद्यालय ने इस वर्ष दोनों कक्षाओं में 100% परिणाम प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम सक्सेना के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी मेधावी छात्रों को ट्रॉफी, माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके अभिभावकों को भी विशेष रूप से आमंत्रित कर आभार व्यक्त किया गया। प्रधानाचार्या पूनम सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि यह सफलता न केवल विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि इसमें अभिभावकों एवं शिक्षकों का निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विद्यार्थियों का परिश्रम आवश्यक होता है, उसी प्रकार अभिभावकों का सहयोग भी उतना ही महत्वपूर्ण है। विद्यालय को समय-समय पर प्रबंधन कमेटी और अभिभावकों का सतत सहयोग प्राप्त होता रहा है, जिसका परिणाम आज हम सभी के सामने है। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या, प्रबंधन समिति एवं समस्त शिक्षकगणों ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Comments

Back to Top