शानदार उपलब्धि वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित विद्यार्थियों को दी गईं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

लखीमपुर खीरी , 109

गोला-खीरी।शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए रैम करियर इंस्टिट्यूट, पंजाबी कॉलोनी, गोला गोकर्णनाथ के छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में शानदार सफलता प्राप्त की है। इस उपलब्धि पर संस्थान में एक सम्मान समारोह आयोजित कर छात्रों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।
संस्थान के विभिन्न छात्रों ने इस वर्ष न सिर्फ उच्च अंक अर्जित किए, बल्कि अपने-अपने विद्यालयों में भी शीर्ष स्थान हासिल कर संस्थान एवं परिजनों का नाम रोशन किया। इंटरमीडिएट वर्ग में सेंट जॉन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोला की छात्रा आस्था पटेल ने जीवविज्ञान विषय में 100 में से 90 अंक प्राप्त किए और कुल 89.2% अंकों के साथ विद्यालय की द्वितीय टॉपर बनीं।
हाईस्कूल परीक्षा में अभिनव अवस्थी और भव्य श्रीवास्तव ने विज्ञान विषय में 99 अंक प्राप्त किए। अभिनव अवस्थी ने कुल 95% अंक अर्जित कर अपने विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। अन्य प्रतिभाशाली छात्रों में आदित्य अवस्थी (98 अंक), कृष्ण प्रताप सिंह और प्रियांश सक्सेना (96-96), अनिकेत गुप्ता (95), राजवीर पटेल (92), जयवीर पटेल (91) तथा अंशिका गुप्ता (90) शामिल हैं। सभी छात्र-छात्राएं परीक्षा में उत्तीर्ण हुए, जो संस्थान के लिए गर्व की बात रही।
इस अवसर पर संस्थान में आयोजित सादे लेकिन हर्षोल्लासपूर्ण समारोह में छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों और पैरेंट रिलेशनशिप ऑफिसर प्रिया की विशेष उपस्थिति रही। सभी ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और संस्थान को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Comments

Back to Top