निकली भव्य तिरंगा यात्रा ऑपरेशन सिंदूर' में सेना के पराक्रम को किया गया नमन
लखीमपुर खीरी May 19, 2025 at 11:35 AM , 132लखीमपुर खीरी। गत दिवस नगर के बिलोबी मैदान से एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जो भारतीय सेना के सम्मान और देशभक्ति की भावना को समर्पित रही। यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए, जिनमें महिलाओं, व्यापार मंडल, मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. पवन सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा, "ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने आतंकवादियों और उन्हें संरक्षण देने वाले पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। केवल 23 मिनट में पाकिस्तान घुटनों पर आ गया – यह भारत की पराक्रमी सेना की ताकत है।" उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारतीय सेना का लोहा मान रही है और भारत का तिरंगा हमारी शान और अभिमान का प्रतीक है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि, "ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान की धरती पर छिपे आतंकियों को नेस्तनाबूद कर दिया और दुश्मन देश को पराजय का स्वाद चखा दिया।"
यात्रा का रूट
यह तिरंगा यात्रा बिलोबी मैदान से शुरू होकर श्रीराम चौराहा, हीरालाल धर्मशाला, गुरु गोविंद सिंह चौक तथा अस्पताल रोड से होते हुए वापस बिलोनी मैदान पर सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा नगर गूंज उठा – “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “भारतीय सेना जिंदाबाद” जैसे नारों ने माहौल में जोश भर दिया।
यात्रा में शामिल प्रमुख हस्तियां
इस अवसर पर सदर विधायक योगेश वर्मा, श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी, नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति महेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह, जिला महामंत्री आशू मिश्रा, संयोजक रामजी मौर्य, सहसंयोजक उमेश शुक्ला, मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, व्यापारी नेता धर्मचंद्र जैन, युवा मोर्चा के राम पांडे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जनता का उत्साह
हजारों की संख्या में आम नागरिक, महिलाएं, बच्चे, व्यापारी और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के स्लोगन वाले बैनर लिए यात्रा में भाग लिया। यात्रा ने नगर में एकता, देशभक्ति और गर्व का संदेश दिया।






_page-0001.jpg)
























Comments