पत्रकार सुरक्षा परिषद फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष ने कूडे के ढेर में पडी कांवड़ को सम्मान सहित किया जल प्रवाहित
लखीमपुर खीरी May 19, 2025 at 11:58 AM , 123लखीमपुर-खीरी। खीरी जनपद के पत्रकार सुरक्षा परिषद फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष मुजीबुर्रहमान ने गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए मुस्लिम समुदाय का सिर फख्र से ऊंचा कर दिया है। जिलाध्यक्ष मुजीबुर्रहमान ने शहर के निघासन बस अड्डे के पीछे कूडे के एक ढेर पर पड़ी कांवड़ देख उसे सम्मान से अपने कंधे पर उठाया तथा उसे उल्ल नदी के जल में प्रवाहित कर दिया। जिलाध्यक्ष मुजीबुर्रहमान का कहना है कि हमारे हिन्दुस्तान देश में सभी धर्म एक समान है तथा हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए।
जानकारी के मुताबिक लखीमपुर खीरी जिले में सक्रिय पत्रकार सुरक्षा परिषद फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष मुजीबुर्रहमान रविवार को किसी काम से निघासन बस अड्डे के पीछे जा रहे थे, तभी उनकी नज़र कूडे के एक ढेर पर पडी, जहां उन्होंने देखा कि एक कांवड़ गंदगी में पड़ी हुई है। इस कांवड में भगवान शिव के पूरे परिवार की तस्वीरें लगी हुई थी। इसके साथ ही रामभक्त वीर हनुमान जी की तस्वीर भी लगी हुई है, जो जमीन में पड़ी हुई थी और लोग वहां पर लोग प्रतिदिन पेशाब करते हैं। यह देख जिलाध्यक्ष मुजीबुर्रहमान को लगा कि यह तो भगवान का घोर अपमान है। जिसके चलते मुजीबुर्रहमान ने कांवड़ को वहां से उठाकर अपने कंधे पर रख लिया तथा शहर से बाहर स्थित उल्ल नदी के जल में कांवड को प्रवाहित कर दिया। पत्रकार सुरक्षा परिषद फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष मुजीबुर्रहमान के इस नेक कार्य को लेकर लोग सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि मुजीबुर्रहमान ने हिन्दू मुस्लिम एकता की ही मिसाल नहीं बल्कि गंगा जमुनी तहजीब की भी मिसाल पेश की है। जिलाध्यक्ष मुजीबुर्रहमान ने हमारे संवाददाता से बातचीत करते हुए बताया कि हम हर धर्म को मानने वाले लोग हैं, कोई भी धर्म यह नहीं सिखाता है कि आप दूसरे धर्म का अपमान करें। उन्होंने कहा कि जैसे राम है वैसे ही हमारे रहीम है हम हर धर्म का समान करते हैं। इस गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल की जिले में चारों तरफ चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि हम सब को आपस में मिल जुलकर रहना चाहिए। इस मौके पर पत्रकार सुरक्षा परिषद फाउंडेशन लखीमपुर के जिलाध्यक्ष मुजीबुर्रहमान व सह महामंत्री अमित मौर्य मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments