एमबीबीएस छात्रों नें किया कैडेवरिक ओथ सेरेमनी का आयोजन
लखीमपुर खीरी May 16, 2025 at 01:47 PM , 109लखीमपुर खीरी। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के एनाटॉमी विभाग में प्रथम वर्ष के एमबीबीएस छात्रों द्वारा कैडेवरिक ओथ सेरेमनी (Cadaveric Oath Ceremony) का आयोजन बुधवार को किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने मानवीय शरीर को चिकित्सा अध्ययन हेतु समर्पित 'कैडेवर' के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए शपथ ली कि वे सदैव इस अमूल्य दान का आदर करेंगे और अपने ज्ञान का उपयोग मानव सेवा हेतु करेंगे। चिकित्सा महाविद्यालय को यह कैडेवर एनाटोमी विभाग के अथक प्रयास एवं समर्पण से प्राप्त हुआ, विशेष रूप से डॉ. जगभान सिंह (जिन्हें महाविद्यालय को ज्वाइन किए हुए अभी कुछ ही दिन हुए है) के द्वारा किए गए कठिन परिश्रम के कारण यह उपलब्धि संभव हो सकी। विभाग की यह सफलता न केवल शिक्षकों के लिए गर्व की बात है, बल्कि छात्रों के लिए भी यह एक अत्यंत प्रेरणादायक क्षण रहा। प्रो० डॉ० वाणी गुप्ता प्रधानाचार्य, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, लखीमपुर खीरी ने बताया कि कैडेवर के आगमन से छात्रों में अत्यधिक उत्साह देखा गया, क्योंकि यह उनके शैक्षणिक अनुभव को सजीव रूप से समृद्ध करेगा और उनके व्यावहारिक ज्ञान को नया आयाम देगा।






_page-0001.jpg)
























Comments